साल 2026 में एंट्री करेगी Tata की Sierra EV, मिल सकते हैं ये कमाल के फीचर्स

 नई दिल्ली: भारतीय कार निर्माता टाटा ने अपनी सिएरा एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी इसे साल 2026 में लॉन्च करने जा रही है। इस बार कंपनी सिएरा पर नया दांव लगाने जा रही है। इस बार कंपनी सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी और यह 5-डोर एसयूवी होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इसे साल 2000 में लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. उस समय यह केवल 3 दरवाजे के साथ आता था।

कंपनी ने पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में सिएरा ईवी को कॉन्सेप्ट के तौर पर प्रदर्शित किया था। ऑटो एक्सपो 2023 में एक दूसरा कॉन्सेप्ट दिखाया गया था, जिसमें 2020 कॉन्सेप्ट के चार दरवाजों के बजाय पांच दरवाजों वाली बॉडी थी। आइए जानते हैं Tata Sierra EV किन फीचर्स से लैस होने वाली है और इसे 2026 में कब लॉन्च किया जाएगा।

Tata Sierra EV में पीछे की सीट हटाकर सीट बढ़ाने का विकल्प हो सकता है। यह कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट के साथ आ सकती है। इसके साथ ही इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट और मस्कुलर लुक दिया जाएगा। इनके अलावा ड्राइवर के केबिन और पीछे दोनों तरफ एयरबैग लगाए जाएंगे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सिएरा ईवी की लंबाई 4150 मिमी, चौड़ाई 1,820 मिमी और ऊंचाई 1675 मिमी होगी। कार का लंबा व्हीलबेस 2450 मिमी होगा। इस कार को एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह नई लाइफस्टाइल एसयूवी नई पंच ईवी के नए Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। सिएरा ईवी 90 के दशक की आगामी सिएरा की एक झलक हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sierra EV को मार्च 2026 तक लॉन्च किया जाएगा। इसमें पांच और सात सीटर का विकल्प मिल सकता है। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार की शुरुआती कीमत 25 से 30 लाख रुपये हो सकती है.

Post a Comment

0 Comments